Breaking Reports

सपा के मंत्री ने ही सपा को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

 


आजमगढ़ : जिले के सदर विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव का एक  वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। दरअसल, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव की जनसंपर्क के दौरान जुबान लड़खड़ा गई और उन्होंने सपा को ही उखाड़ फेंकने का संकल्प लें लिया। पूर्व मंत्री सदर से आठ बार से सपा विधायक हैं।

   पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क करते हुए मौजूदा सरकार की नीतियों महंगाई, किसानो को लेकर, बेरोजगारी, डीजल, पेट्रोल, गैस की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों पर सपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे दुर्गा प्रसाद यादव की जुबान फिसल गई और उन्होंने समाजवादी पार्टी को ही उखाड़ फेंकने की बात कह डाली। हालांकि गलती का एहसास होते ही समर्थकों ने पूर्व मंत्री के वक्तव्य को सही कराते हुए भाजपा को उखाड़ फेंकने की बात कही।

No comments