Breaking Reports

अखिलेश यादव के खिलाफ बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री को बनाया उम्मीदवार, मुलायम सिंह के करीबी रहे हैं

  


लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को तीन प्रत्याशियों की एक सूची जारी की है। इसमें भाजपा ने पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। आज सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इसके कुछ देर बाद भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भी नामांकन कर दिया है। एसपी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह यादव के सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे।

चर्चा थी कि भाजपा मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव को अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतार सकती है। हालांकि आज पार्टी ने केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के नाम की घोषणा कर दी। इटावा के एसपी बघेल 1998, 1999 और 2004 में सपा के टिकट पर जीतकर सांसद बने। इसके बाद उन्हें सपा से निष्काषित कर दिया गया। बघेल बसपा से 2009 और 2014 में चुनाव लड़े उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बघेल राज्यसभा से सांसद भी रहे। एसपी सिंह बघेल मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे हैं।

No comments