कांग्रेस ने जारी किया 'युवा घोषणा-पत्र', नौकरियों का वादा
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने युवा घोषणा-पत्र जारी किया हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज शुक्रवार को युवा घोषणा पत्र जारी किया। टिकट बंटवारे में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण देने के बाद कांग्रेस ने सरकारी नौकरियों से लेकर टीचरों की वैकेंसी तक का बड़ा वादा किया है।
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश और यूपी की समस्या हिंदुस्तान के हर युवा को मालूम है। कांग्रेस युवा मैनिफेस्टो जारी कर रही है। हम खोखले वायदे नहीं करते। यूपी के युवाओं से बात करके उनके विचार इस मैनिफेस्टो में डाले हैं। वहीं, प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश के हर जिले के युवाओं से बात की है। भर्ती विधान नाम इसलिए क्योंकि युवा के पास रोजगार की समस्या है। कांग्रेस पार्टी ने 20 लाख रोजगार दिलाने की घोषणा की है।
कांग्रेस के युवा घोषणा-पत्र की प्रमुख बातें:
-उत्तर प्रदेश में 7 करोड़ युवाओं की आकांक्षा का घोषणा पत्र है।
-इससे 20 लाख सरकारी नौकरी हम देंगे, जिसमें से 40 प्रतिशत महिलाओं को दी जाएंगी।
-परीक्षाओं में घोटालों को दूर करने की भी बात की गई है।
-सरकार से जो भरोसा टूटा है, उस विश्वास को बहाल करने का ज़िक्र भर्ती विधान में है।
-20 लाख सरकारी नौकरियो में डेढ़ लाख प्राथमिक विद्यालय में खाली हैं. माध्यमिक में 38 हज़ार, उच्च में 8 हज़ार।
-डॉक्टरों के 6 हज़ार, पुलिस के 1 लाख का पद खाली।
-20 हज़ार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के 27 हज़ार पद खाली हैं।
-संस्कृत विद्यालयों में 2 हज़ार शिक्षक, 32 हज़ार फिजिकल एजुकेशन के शिक्षक, 4 हज़ार उर्दू के शिक्षकों के रिक्त पद भरे जाएंगे। 12460 शिक्षक भर्तियां जो पूरी नहीं की गई हैं उन्हें पूरा किया जाएगा
-एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा, जिसमें परीक्षा की तारीख, रिज़ल्ट की तारीख और नियुक्ति की तारीख -होगी. उल्लंघन होने पर कार्रवाई होगी।
-यूपी में युवाओं में नशीले पदार्थों का इस्तेमाल बढ़ गया है, लखनऊ में हम एक सेंटर बनाएंगे जो युवाओं की काउंसलिंग करेंगे जिसके 4 हब होंगे।
-जो आरक्षण का घोटाला है, जो 69 हजार शिक्षक भर्ती का है। उस तरह के घोटालों को रोकने के लिए, आरक्षण को सही से लागू कराने के लिए, हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक और नियमों की अनदेखी पर कड़ी सजा होगी।
-विश्वविद्यालयों में लाइब्रेरी, फ्री वाईफाई, हॉस्टल, मैस आदि सभी सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा। विश्वविद्यालयों में रोजगार से जुड़ी सीधी प्लेसमेंट सेल होगी, जो एडवांस में होगी।
-सफाई कर्मियों के परिवार के युवाओं के प्रशिक्षण और रोजगार हेतु नए अवसर निकाले जाएंगे। अति पिछड़े समूहों और निषादों, मल्लाहों के लिए मत्स्य पालन, नौका व्यवसाय से संबंधित व्यवसायों के लिए विश्व स्तरीय संस्थान बनाए जाएंगे।
No comments