Breaking Reports

पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ अवैध असलहा सप्लायर, पैर में लगी गोली



आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह अवैध असलहा सप्लायर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ। मुठभेड़ में असलहा सप्लायर के पैर में गोली लगी। जिससे वह घायल हो गया उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इंस्पेक्टर स्वतंत्र सिंह सुबह अपनी पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि अवैध असलहा सप्लायर गाहूखोर गांव की तरफ हथियार सप्लाई देने के लिए बाइक से आ रहा है। इस पर पुलिस टीम उस गांव की तरफ चल दी। पुलिस को आते देख बाइक सवार गाड़ी मोड़कर पीछे की तरफ भागने का प्रयास करने लगा। इतने में उसकी बाइक फिसल गई। वह उठकर बाइक छोड़कर खेतों की तरह भागने लगा। पुलिस को पीछे देख फायर कर दिया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में गोली उसके बाएं पैर में जा लगी। पुलिस ने अबु सहमा निवासी पोटरिया थाना सरायख्वाजा, जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

पुलिस ने घायल बदमाश के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, पांच खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और बिना नंबर की एक यमाहा बाइक बरामद किया। पूछताछ में अबू सहमा ने बताया कि वह नई उम्र के लड़कों को अवैध असलहा तुफैल कुरेशी से लेकर बेचता है। तुफैल कुरेशी 27 मार्च को थाना सरायमीर से जेल गया है। जिसके पास से एक पिस्टल 32 बोर बरामद हुई थी।

No comments