Breaking Reports

सपा नेता अबू आजमी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला : कहा, कश्मीर फाइल्स बना रहे हैं तो गुजरात फाइल्स और मुंबई फाइल बनाना चाहिए

 


आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, विधानसभा चुनाव में जनता ने भाजपा को विकास के नाम पर नहीं बल्कि धर्म के नाम पर वोट दिया है। कोरोना काल में प्रदेश की जनता को अस्पतालों में दवा और ऑक्सीजन नहीं मिल पाए। चुनाव में ऐसे मुद्दे बने जिससे लोगों के जज्बात को भड़काया गया। अबू आसिम आजमी ने फिल्म कश्मीर फाइल्स को झूठा बताया।

शुक्रवार की रात एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आजमगढ़ पहुंचे सपा के महाराष्ट्र प्रांत के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, इस बार यूपी विधानसभा चुनाव में जनता ने विकास के नाम पर नहीं बल्कि धर्म के नाम पर वोट किया। चुनाव में ऐसे मुद्दे बने जिससे लोगों के जज्बात को भड़काया गया। 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा को 49 सीटें मिली थी, इस बार सपा की सीटें बढ़ी हैं। एक तरफ पूरी सरकार थी, आईएएस अधिकारी व चुनाव आयोग था और एक तरफ हम लोग। इस बार के विधानसभा चुनाव में बेईमानी हुई है। जिस तरह से भाजपा के लोगों को लोगों ने विरोध करते हुए घरों से भगाया था। कोरोना संक्रमण के समय लाशों को गंगा में फेंका गया था। इससे देख लगता है कि कहीं न कहीं गड़बड़ी हुई है।

फिल्म कश्मीर फाइल्स से संबंधित सवाल पर अबू आसिम आजमी ने कहा कि आज जिस कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर हो-हल्ला मचाया जा रहा है वह झूठ का पुलिंदा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर फाइल्स नहीं देखी लेकिन अगर कश्मीर फाइल्स बना रहे हैं तो गुजरात फाइल्स और मुंबई फाइल बनाना चाहिए। जिस तरीके से दंगों में मुसलमानों को मारा गया उसको भी दिखाना चाहिए उनके पास एक ऐसा वीडियो है जिसमे एक व्यक्ति कबूल कर रहा है कि उसने 100 मुस्लिमों को मारा है। पेट्रोल बम बनाने के लिए पेट्रोल पंप वालों ने फ्री में पेट्रोल दिया। जब जमानत नहीं मिली तो मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया कि उसको छुड़वा देंगे। उसको भी दिखाना चाहिए वहीं उन्होंने कहा कि आरटीआई में सरकार ने बताया कि 30 सालों में कश्मीर में 1724 लोग मारे गए। जिसमें 89 लोग मात्र कश्मीरी पंडित थे जबकि बाकी 95% मुस्लिम ही मारे गए। 2 लाख 57 हजार लोग पलायन किए इसमें 12 हजार मुस्लिम शामिल हैं जो मारे नहीं गए। जो वहां रह रहे थे उनको मार दिया गया।

No comments