Breaking Reports

होली को लेकर सपा के बाहुबली विधायक का विवादित बयान



आजमगढ़ : फूलपुर पवई विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक रमाकांत यादव ने होली के त्योहार को लेकर विवादित बयान दिया गया है। जिसमें उनके द्वारा कहा गया है कि वह खुद होली नहीं मनाते हैं और दूसरों को भी होली का त्योहार मनाने से मना करते हैं।

शुक्रवार को पूरा देश जहां होली के पर्व को हर्षोल्लासपूर्ण मना रहा था, वहीं सपा विधायक व पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने होली को लेकर मीडिया को एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि मैं खुद होली नहीं मनाता हूं और लोगों को होली का त्योहार मनाने से मना भी करता हूं। होली हम लोगों का त्योहार नहीं है। होली लोग क्यों मनाते हैं, हम इससे बहुत दु:खी हैं और यही कारण है कि लोगों को होली का त्योहार मनाने से मना करते हैं। 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन आ रहा है, सभी लोग उनकी जयंती मनाएं और उनके बताए रास्ते पर चलें।

रमाकांत यादव इससे पहले भी ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं। रक्षाबंधन के पर्व पर उन्होंने रक्षा सूत्र पर सवाल खड़े करते हुए खुद को शूद्र बताते हुए रक्षासूत्र कटवा दिया था। इतना ही नहीं जब देश में कोरोना की आहट शुरू हुई थी तो उन्होंने कोरोना पीड़ित को गले लगाने की बात कही थी।

No comments