जन सेवा केंद्र संचालक से लूट मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल
आजमगढ़ : मेहनगर पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को घायल किया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाशों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों बदमाश जन सेवा केंद्र संचालक से लूट किए जाने की घटना के आरोपी किया है।
एसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में मेहनगर पुलिस द्वारा शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान जियासड़ मेंहनगर मार्ग स्थित हटवा गांव के समीप एक बाइक पर दो सवार युवक शेखुपुर की तरफ से मेंहनगर की तरफ आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रूकने का इशारा किया तो वह पुलिस पर फायर कर भागने लगे। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी बसंत लाल यादव ने जब दोनों घायलों से पूछताछ शुरू की तो एक ने अपना नाम विवेक सिंह ग्राम गंजोर थाना मेंहनगर तथा दूसरे ने पुनीत सिंह निवासी ग्राम सरपतहा जिला जौनपुर बताया। दोनों ने 29 अप्रैल को मेंहनगर थाना क्षेत्र के जन सेवा केंद्र संचालक जितेश सिंह से लूट किए जाने की घटना को स्वीकार किया।
29 अप्रैल की दोपहर जन सेवाकेंद्र संचालक जितेश सिंह दामा गांव से धरनीपुर रानीपुर स्थित जनसेवा केंद्र जाने के लिए बाइक से निकले थे। गांव से 500 मीटर आगे जाने पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोकते हुए फायर झोंक दिया था। गोली बाइक के अगले चक्के में लगी। बदमाश उनकी पीठ पर टंगे बैग जिसमें डेढ़ लाख रुपये, लैपटाप और मोबाइल लेकर फरार हो गए थे। उन्होंने सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
No comments