Breaking Reports

UP में 15 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, 5 जिलों के एसपी भी बदले गए



लखनऊ : योगी आद‍ित्‍यनाथ की सरकार ने शुक्रवार की देर रात 15 आईपीएस अध‍िकार‍ियों का तबादला कर द‍िया। इसमें डीआईजी और एसपी रैंक के आईपीएस अध‍िकारी भी शाम‍िल हैं। मऊ, सीतापुर, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर और सुल्तानपुर जिलों के एसपी भी बदले गए हैं।

सरकार की ओर से देर रात जारी आदेश के मुताबिक, सुल्तानपुर के एसपी व‍िप‍िन कुमार म‍िश्रा को प्रमोट कर च‍ित्रकूट धाम पर‍िक्षेत्र बांदा का डीआईजी नियुक्त किया गया है, वहीं च‍ित्रकूट धाम पर‍िक्षेत्र बांदा में तैनात आईपीएस अधिकारी एसके भगत को पुल‍िस महान‍िरीक्षक भवन एवं कल्‍याण मुख्‍यालय लखनऊ भेजा गया है। लखनऊ में पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट आईपीएस सोमेन वर्मा को सुल्तानपुर का एसपी बनाया गया है। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में तैनात आईपीएस सुभाष चंद्र दुबे को पुलिस महानिरीक्षक यातायात निदेशालय लखनऊ में तैनात किया गया है।

आईपीएस राकेश प्रकाश‍ स‍िंह को सीतापुर से ट्रांसफर करके मिर्ज़ापुर का पुल‍िस उपमहान‍िरीक्षक बनाकर भेजा गया है। मऊ के एसपी घुले सुशील चंद्रभान को सीतापुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से तैनात आईपीएस अविनाश पांडे को मऊ का एसपी नियुक्त किया गया है। मिर्जापुर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर तैनात आईपीएस आरके भरद्वाज को बस्ती पर‍िक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाकर भेजा गया है, जबकि बस्ती के पुलिस महानिरीक्षक मोदक राजेश डी राव को लखनऊ सीबीसीआईडी पुलिस महानिदेशक के पद पर तैनाती दी गई है।

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र में तैनात अमरेंद्र प्रसाद सिंह को अयोध्या परिक्षेत्र का पुलिस उप महानिरीक्षक तथा अयोध्या परिक्षेत्र के पुलिस महानिदेशक आईपीएस कवीन्‍द्र प्रताप सिंह को पीएसी मुख्यालय लखनऊ में बतौर पुलिस महानिरीक्षक तैनाती दी गई है। सिद्धार्थ नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस यशवीर सिंह को सोनभद्र का पुलिस अधीक्षक न‍ियुक्‍त क‍िया गया है। वहीं लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात आईपीएस अमित कुमार आनंद को सिद्धार्थ नगर जिले का एसपी बनाया गया है। मेरठ में सेनानायक 44 वीं वाहिनी पीएसी में तैनात आईपीएस सूर्यकांत त्रिपाठी को वाराणसी ग्रामीण का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक ग्रामीण वाराणसी अमित वर्मा को पुलिस उप महानिरीक्षक एसआईटी मुख्यालय लखनऊ में तैनात किया गया है।

No comments