Breaking Reports

मायावती ने राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का किया ऐलान, कहा- हम एनडीए को नहीं, बल्कि एक आदिवासी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करेंगे

Photo : ANI


लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर राष्ट्रपति की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि हमने यह फैसला बीजेपी या एनडीए के पक्ष या फिर विपक्षी पार्टी के विरोध में नहीं लिया है, बल्कि एक आदिवासी समाज की योग्य और कर्मठ महिला को देश की राष्ट्रपति बनाने के लिए यह फैसला लिया है।’

मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "हमारी पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने मूवमेंट का खास हिस्सा मानते हुए, द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। हमने यह अति महत्वपूर्ण फैसला बीजेपी और एनडीए के पक्ष या फिर विपक्षी पार्टी के विरोध में नहीं लिया है। बल्कि अपनी पार्टी के मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए एक आदिवासी समाज की योग्य और कर्मठ महिला को देश की राष्ट्रपति बनाने के लिए यह फैसला लिया है।"

No comments