Breaking Reports

एसपी द्वारा अपराधियों पर बड़ी कार्यवाई, माफिया कुंटू सिंह के सहयोगियों समेत सात की खोली गयी हिस्ट्रीशीट



आजमगढ़ : पुलिस ने प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के सहयोगियों समेत सात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है जिसमें गोवंश के एक जबकि मारपीट और दहशत फैलाने वाले दो आरोपित शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी अपराधियों की निगरानी की जिम्मेदारी बीट के सिपाही और थाना प्रभारी को दी है। 

एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के चार सहयोगियों की जीयनपुर कोतवाली में हिस्ट्रीशीट खोली गई। जिसमें छपरा सुल्तानपुर गांव निवासी शिवेश सिंह व समुंद्रपुर गांव निवासी मो.रिजवान के खिलाफ भी नौ मुकदमा दर्ज़ है। वहीं हसनपट्टी गांव निवासी विजय यादव के खिलाफ सात तथा समुंद्रपुर गांव निवासी एहसान के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज़ है। बिलरियागंज पुलिस ने गोवंश की तस्करी व गोवध करने वाले मोहम्मदपुर गांव निवासी नौशाद, गंभीरपुर पुलिस ने दो शातिर अपराधी कलंदरपुर गांव निवासी रामनयन यादव और भोरिक यादव की हिस्ट्रीशीट खोली है।

No comments