Breaking Reports

10 हजार रुपये रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल, आरोपी लेखपाल निलंबित


आजमगढ़ : सगड़ी तहसील क्षेत्र में एक लेखपाल द्वारा 10 हजार रुपये रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में आरोप सिद्ध होने पर एसडीएम सगड़ी ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए तहसीलदार न्यायिक को जांच सौंपी है। वहीं निलंबित लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो निर्वाचन कार्यालय सगड़ी से संबंद्ध कर दिया गया है।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के चकलालचंद गांव में आबादी की जमीन में पुराने रास्ते की रिपोर्ट लगाने के नाम पर लेखपाल कैलाश सिंह द्वारा 10 हजार रुपये घूस की मांग कर रहा था। जिसका वीडियो वायरल हो गया। एसडीएम राजीव रंजन सिंह ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया और आरोप की पुष्टि होने पर लेखपाल कैलाश सिंह को तत्काल निलंबित करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो निर्वाचन कार्यालय सगड़ी से संबंद्ध कर दिया है। इसके साथ ही एसडीएम ने प्रकरण की पूर्ण जांच के लिए तहसीलदार सगड़ी न्यायिक को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है। तहसीलदार न्यायिक लेखपाल के खिलाफ अभिलेखों, वायरल वीडियो आदि के आधार पर आरोप पत्र तैयार कर एसडीएम की स्वीकृति प्राप्त करने के बाद अग्रिम कार्रवाई करेंगे।

No comments