पुलिस की बड़ी करवाई, ढाबों के किनारे खड़े 130 भारी वाहनों का किया चालान
आज़मगढ़ : सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने ढ़ाबे के किनारे सड़क पर खड़े भारी वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान ढाबों पर सड़क के किनारे खड़े 130 भारी वाहनों का चालान किया। वहीं, एक वाहन को सीज कर दिया और नौ वाहन के विरूद्ध एमवी एक्ट में कार्रवाई की गई। कार्रवाई में ढिलाई पर थानाध्यक्ष रानी की सराय, गंभीरपुर से एसपी ने स्पष्टीकरण मांगा।
ढाबों के किनारे खड़े सड़क पर खड़े ट्रकों, भारी वाहनों से दुर्घटना होने की प्रबल संभावना रहती है। एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जनपद में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत इस पर अभियान चलाया गया। इस सम्बन्ध में ढ़ाबा मालिकों को नोटिस जारी किया गया। पूर्व में ढाबे के किनारे खड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था के निर्देश जारी किए गए थे। जिसके क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र के 113 ढाबों को चेक कर 104 ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किया गया। ढा़बे के किनारे के खड़े 130 वाहनों का ई चालान, एक वाहन को सीज किया गया तथा नौ के विरुद्ध एमवी की कार्रवाई की गई।
उपरोक्त अभियान में थाना प्रभारी रानी की सराय व थाना प्रभारी गम्भीरपुर द्वारा अपेक्षित कार्रवाई न किए जाने पर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए गए।

No comments