Breaking Reports

10 प्रत्याशियों में कोई भी तीन हजार का नहीं छू पाया आंकड़ा, सभी की जब्त हुई जमानत



आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के गढ़ में कमल खिल गया। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट के उपचुनाव में मुलायम परिवार के धर्मेंद्र यादव को हराकर 8679 मतों से जीत हासिल की।

भाजपा को कुल 312768 मत, सपा को 304089 मत तो वहीं बसपा को 266210 मत मिले। 13 प्रत्याशी मैदान में थे। सपा, बसपा और भाजपा को छोड़कर अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। तीन प्रत्याशियों को छोड़कर शेष प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा सके। जिनकी जमानत जब्त हुई, वे तीन हजार का भी आंकड़ा नहीं छू सके। अधिकतम 2935 और सबसे कम 1249 मत मिला।


प्रत्याशियों को मिले मतों का विवरण

प्रत्याशी                          मिले मत

दिनेश लाल यादव                312768

धर्मेंद्र यादव                        304089

शाह आलम                 266210

अमरावती                         1743

जयनाथ चौहान                 1952

धीरज श्रीवास्तव                 2935

रविंद्रनाथ शर्मा                 2597

सरवर अली                        1519

अंबरीष कुमार विजयता        1515

पंकज कुमार यादव         1249

रमाकांत यादव                 2535

राजीव तलवार                 2549

वीरेंद्र कुमार निषाद         2377

No comments