एसपी ने सिपाही की पत्नी से बदसुलुकी करने पर तीन को निलम्बित किया, दो सिपाही हिरासत में
आजमगढ़ : एसपी ने सोमवार को महिला से छेड़खानी करने व अनुशासनहीनता के आरोप में तीन सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। दो सिपाहियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर पुलिस हिरासत में लिया गया है।
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि, 10 जुलाई 2022 को रात्रि डायल 112 में तैनात आरक्षी अनुराग सिंह मौर्या द्वारा सूचना दी गयी कि आरक्षी बिजेंद्र सिंह द्वारा शराब का सेवन कर उसके मित्र (जो स्वयं डायल 112 में कार्यरत हैं) की पत्नी के साथ बदसुलुकी की गयी एवं पूछने पर आरक्षी बिजेंद्र सिंह व उसके साथ आरक्षी दिवाकर सिंह द्वारा मेरे (अनुराग सिंह) साथ हाथापाई की गई। इनके साथ आरक्षी मनीष मिश्रा भी थे लेकिन इनके द्वारा दुर्व्यवहार या मारपीट नहीं की गई।
इस सूचना पर तीनों आरक्षियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। शराब के सेवन के अलग अलग लक्षण पाए जाने पर आज 11 जुलाई को उक्त तीनों आरक्षियों को निलंबित कर दिया गया है। आरक्षी अनुराग सिंह मौर्या की तहरीर पर बिजेंद्र सिंह व दिवाकर सिंह के विरुद्ध थाना कोतवाली पर एफआईआर पंजीकृत कर दोनों आरक्षियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है।

No comments