Breaking Reports

बेख़ौफ बदमाश : दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को मारी गोली



आजमगढ़ : देवगांव थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को गोली मार दी गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गोसाईगंज बाजार निवासी धारा देवी (45) पत्नी स्व. अशोक गिरी सोमवार दोपहर एक बजे घर में अकेली थी। इसी दौरान कुछ लोग उसके घर में घुसे और गोली मार कर फरार हो गए। कान के पास गोली लगने से महिला घायल हो गई। उसे सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल महिला का वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

 घटना की जानकारी होते ही देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई है। एसपी सीटी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। घटना का कारण पूर्व से चली आ रही रंजिश है। इस प्रकरण में तहरीर प्राप्त कर शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

No comments