Breaking Reports

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, एसपी ने एक साथ बदले 51 सब इंस्पेक्टर

 


आजमगढ़ : जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने बुधवार देर रात महकमे में बड़ा फेरबदल किया। उन्होंने एक साथ 51 जनपद के 51 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। त्योहार व कानून व्यवस्था को लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के भी चौकी इंचार्ज के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। पुलिस महकमे में भारी फेरबदल होने से मातहतों में हड़कंप मचा है। पुलिस लाइन में लंबे समय तक रहे 10 उपनिरीक्षकों को थानों पर भेजा है।

 एसपी अनुराग आर्य ने बुधवार देर रात सब इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण की सूची जारी की। जिसमें अश्वनी कुमार मिश्र को चौकी लोहरा से बदरका चौकी, विजय कुमार शुक्ला को बदरका से पुलिस ऑफिस यातायात, श्रीप्रकाश शुक्ला को चौकी रोडवेज से स्वाट टीम, सुनील दुबे को थाना जीयनपुर से चौकी रोडवेज, रामकृष्ण सिंह को थाना मुबारकपुर से चौकी सठियांव, अखिलेश चौबे को रासेपुर से चौकी लोहरा, प्रमोद सिंह को महराजगंज से चौकी रासेपुर, राजेंद्र पटेल को थाना गंभीरपुर से चौकी पकड़ी, सौरभ त्रिपाठी को तरवां से चौकी बोगरिया, शिवसागर यादव को पुलिस लाइन से चौकी गंभीरपुर, नवल किशोर को रसीदगंज से चौकी फरिहां, उमाकांत को पुलिस लाइन से चौकी रसीदगंज, राजेश कुमार को थाना रौनापार से चौकी अजमतगढ़, विजय नरायण पांडेय को इमिलिया से चौकी माहुल, प्रदीप राही को जीयनपुर से चौकी इमिलिया, धीरेंद्र बहादुर सिंह को माहुल से चौकी कचहरी, गोपाल प्रसाद मौर्या को बड़सरा खालसा से चौकी महुला, जगदीश प्रसाद को थाना दीदारगंज से चौकी सेमरी, बेचू प्रसाद यादव को सेमरी से चौकी बड़सरा खालसा भेजा गया है।

इसी तरह से राम निहाल वर्मा को गंभीरपुर चौकी से थाना कंधरापुर, अजय प्रताप सिंह को पकड़ी चौकी से थाना रानी की सराय, ओम प्रकाश सिंह को बाेंगरिया चौकी से थाना मेंहनगर, शंकर यादव को माहुल चौकी से कोतवाली जीयनपुर, अनुज पांडेय को सठियांव चौकी से अतरौलिया सेथाना कंधरापुर, गोपाल जी को अतरौलिया से थाना बरदह, राजेंद्र कुमार को अतरौलिया से थाना सिधारी, प्रमोद यादव को मेंहनगर से थाना कप्तानगंज, ओंकारनाथ पांडेय को पुलिस लाइन से थाना गंभीरपुर, हरिश्चंद्र को तरवां से थाना पवई, विपिन कुमार सिंह को बरदह से कोतवाली फूलपुर, कमला सिंह यादव को कप्तानगंज से थाना बरदह, श्याम सिंह को जीयनपुर से थाना बिलरियागंज पर नई तैनाती दी गई है।

वहीं आकाश कुमार को बिलरियागंज से थाना रानी की सराय, राजबहादुर को कंधरापुर से थाना गंभीरपुर, मनोज विश्वकर्मा को पवई से कोतवाली देवगांव, जफर खां को सिधारी से थाना कंधरापुर, सूरज चौधरी को सिधारी से कोतवाली देवगांव, मेहरे आलम को देवगांव से थाना सिधारी, उमेश चंद्र यादव को देवगांव से थाना अतरौलिया, सुल्तान सिंह को अतरौलिया से थाना महराजगंज, प्रभात चंद्र पाठक को अहरौला से थाना अतरौलिया, रामकृपाल सोनकर को अहरौला से थाना तहबरपुर, सुरेंद्र नाथ को तहबरपुर से थाना अहरौला, रमाशंकर दुबे को पुलिस लाइन से थाना अहरौला, अजीत कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना तरवां, मदन कुमार गुप्ता व उमाकांत यादव को पुलिस लाइन से जीयनपुर, सुबोध कुमार व रतन कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना कंधरापुर, परमहंस सिंह को पुलिस लाइन से थाना दीदारगंज व जयप्रकाश को पुलिस लाइन से थाना पवई भेजा गया है।

No comments