Breaking Reports

रोडवेज बस व ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत



आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार के पास बुधवार को रोडवेज बस व ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक समेत दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान बस चालक की मौत हो गई। वहीं अभी तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय रोडवेज बस गोरखपुर से प्रयागराज जा रही थी।

सुबह लगभग छह बजे रोडवेज बस बरदह थाना क्षेत्र के जिवली बाजार के पास ही पहुंची थी कि जौनपुर की तरफ से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक, बस के परिचालक के अलावा रोडवेज बस में तैनात 13 यात्री भी घायल हो गए। वाहनों के टक्कर के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से बाहर निकालने की कवायद में जुट गए। 

घटना की जानकारी होने पर बरदह थाना और जौनपुर जिले की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को जौनपुर अस्पताल ले जाया गया है। गंभीर रूप से घायल बस चालक धर्मेंद्र दुबे (40) निवासी डुगावल थाना सरायनई जिला प्रयागराज की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घटना में घायल बस परिचालक रंजीत (37) पुत्र छेदी लाल निवासी टेनुआ थाना शंकरगढ़, ट्रक चालक व तीन अन्य यात्रियों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

No comments