डॉक्टर ने फांसी लगा की आत्महत्या, मचा कोहराम
आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक डॉक्टर ने घर पर ही रस्सी के सहारे फांसी लगा कर जान दे दी। डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर वह चार दिन पूर्व घर आय था। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों का पता लगाने में पुलिस की टीमें जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराई गांव निवासी डॉक्टर पवन यादव (28) पुत्र डॉ. प्रेम प्रकाश यादव गुरुवार सुबह वह जब देर तक सो कर नहीं उठे तो परिजन उसे जगाने गए। कमरे में जाते ही फंदे पर पवन को लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची मुबारकपुर थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पवन एमएस की पढ़ाई पूरी कर मेरठ से चार दिन पूर्व घर आये थे। मृतक पवन तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटे थे। उसके पिता डीएवी पीजी कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रोफेसर हैं। वर्तमान में वे फार्मेसी, बीएड, बीटीसी व इंटर कॉलेज के प्रबंधक है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

No comments