आटा चक्की संचालक को मारी गोली, आरोपियो की तलाश में जुटी पुलिस
आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र में बुधवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने आटा चक्की संचालक को गोली मार दी। गोली उनके पैर व जांघ में लगी है। स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका।
अहरौला थाना क्षेत्र के युधिष्ठिर पट्टी गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव का कप्तानगंज रोड पर मकान है। युधिष्ठिर पट्टी में वह आटा चक्की चलाते हैं। बाइक सवार दो युवक आटा चक्की पर पहुंचकर अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद दो फायर कर दिया। गोली ब्रह्मदेव के पैर व जांघ में जाकर लग गई, जिससे वे घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। आटा चक्की संचालक के बेटे की तहरीर पर पुलिस दो अज्ञात बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुट गयी। पुलिस बदमाशों के लिए घेराबंदी करते रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

No comments