बंदरों के झुंड ने युवक को दौड़ाया, छत से नीचे गिरने मौत
आजमगढ़ : सरायमीर कस्बा के गढ़वा मुहल्ला निवासी 45 वर्षीय अशोक पुत्र बन्धन शनिवार की शाम को अपने ही घर की छत पर गया था। इसी दौरान बंदरों का झुंड आ गया। बंदर के दौड़ाने पर अशोक भागे और छत पर रेलिंग नहीं होने की वजह से अचानक गिर गया। सर में गम्भीर चोट लगने से घायल हो गया। परिजनों ने अशोक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर परिवार में मिलने पर कोहराम मच गया।
No comments