Breaking Reports

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन के किनारे लगे कंटीले तार में फंसकर बाइक सवार युवक की मौत



आजमगढ़ : जिले के पवई थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन के किनारे लगे कंटीले तार में फंस कर बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, अंबेडकरनगर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत पेठिया गांव निवासी विजय राजभर रविवार शाम अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। अभी वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सर्विस लेन पर पहुंचा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर किनारे लगे कंटीले तारों में घुस गई। बाइक सवार विजय कंटीले तारों में बुरी तरह फंस गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने देखा तो उसे तारों से बाहर निकालने की कोशिश की और घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह विजय को कंटीले तारों से अलग कर अस्पताल ले गई। जहा डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments