एसपी ने अपराधियों के एक और गैंग को किया सूचीबद्ध, जिसका कोड डी-94 होगा
आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक ने जिले में अपराधियों का एक और गैंग सूचीबद्ध किया गया है। इस गैंग में छह सदस्य शामिल है। जिसे बड़कई गैंग नाम दिया गया है। इसके साथ ही इसका कोड डी-94 निर्धारित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि जिले में यह गैंग जनपद में आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए लूट, डकैती जैसे अपराध कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए गैंग को जनपद स्तर पर सूचीबद्ध करते हुए इसका कोड डी-94 दिया गया है। मऊ के मोहम्मदाबाद थाना के सुल्तानपुर कोलौरा निवासी बड़कई उर्फ अभय गैंग का लीडर है। गैंग के सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। संबंधित थानों को इस गैंग पर अंकुश लगाने के लिए विधिक कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
गैंग के सदस्यों में चंदन यादव निवासी सुल्तानपुर कोलौरा, अवधराज राजभर निवासी सिगाड़ी, अजय यादव निवासी कयानपुर थाना मोहम्मदाबाद, मऊ, रोहित यादव उर्फ बीएसएफ भाई निवासी भीखमपुर थाना जहानागंज, मनोज यादव उर्फ मोनू निवासी श्रीनगर सियरहा थाना बिलरियागंज, आजमगढ़ व हरेंद्र यादव निवासी मानपुर चिरकुटहा थाना सरायलखंसी, मऊ शामिल है।

No comments