Breaking Reports

सपा सांसद शफीकुर्रहमान का जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ा बयान, कहा- औलाद पैदा करने का ताल्लुक अल्लाह से



लखनऊ : संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क़ ने विश्व जनसंख्या दिवस पर बीजेपी नेताओं के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, बच्चे पैदा करने का ताल्लुक अल्लाह से है। उन्होंने सरकार को सलाह दी है कि कानून लाने के बजाय सभी के लिए शिक्षा पर ध्यान देकर जनसंख्या वृद्धि से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। राज्य सरकार पर हमला करते हुए सपा सांसद ने कहा कि सरकार का एकमात्र उद्देश्य 2024 में होने वाले चुनावों में वोट हासिल करना है।

सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क़ ने कहा कि औलाद पैदा करने का ताल्लुक ताल्लुक इंसान से नहीं कुदरत से है, इस का ताल्लुक अल्लाह से है। अल्लाह ताला जब किसी बच्चे को पैदा करने का इरादा करता है तो वह उसके साथ में उसका खाने का रिज्क (भोजन) भी भेजता है। ये लोग तो मुसलमानों का मोरल डाउन करने के लिए कभी कहते हैं कि मुसलमानों की जनसंख्या कम है और अब कह रहे हैं कि मुसलमानों की जनसंख्या बहुत है। इनकी कौन सी बात पर यकीन किया जाए। इसके बावजूद भी सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहती है तो सरकार कानून के बजाय लोगों की शिक्षा का प्रबंध करें और शिक्षा पर जोर दें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं शिक्षा जब आ जाएगी तो जनसंख्या खुद कम हो जाएगी। शिक्षा से लोग जागरूक होंगे। ये किसी एक वर्ग की समस्या नहीं है यह सब की समस्या है और जब शिक्षा आ जायेगी तो किसी कानून की ज़रूरत नही पड़ेगी।

सांसद ने कहा कि लोग पढ़े लिखे इसके लिए गवर्नमेंट पॉलिसी लाए। आज युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। जिसको लेकर सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। सरकार के सामने 2024 का चुनाव है इसलिए यह लोग इस तरह की बात कर रहे हैं। सरकार को वोट के लिए ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। बर्क ने कहा कि ये पहले कहते थे कि मुसलमान तो बहुत कम हैं। मुसलमानों का हौसला ना बढ़ जाए इसलिए ये मुसलमानों को बहुत कम बताते हैं और अब यही कह रहे हैं कि मुसलमान बहुत ज्यादा हैं। यह सब राजनीतिक मामला है।

No comments