Breaking Reports

झोपड़ी में लगी आग, तीन परिवारों की गृहस्थी जलकर हुई राख



आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर मुसहर बस्ती में मंगलवार की सुबह आग लगने से तीन झोपड़ियाँ जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, हालांकि तीन परिवारों की पूरी गृहस्थी ही जल कर स्वाहा हो गई। आगलगी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर मुसहर बस्ती में संजय, गुड्डू व पुरूषोत्तम झोपड़ी में परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार की सुबह तीनों परिवार के साथ धान की रोपाई करने गए थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। घटना के समय घर सिर्फ तीनों परिवारों के बच्चे ही मौजूद थे। बच्चो के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर जुट गए। आग बुझाने की कवायद शुरू हुई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक तीनों परिवारों की पूरी गृहस्थी ही जल कर स्वाहा हो गई। 

पीड़ित परिवारों के अनुसार अगलगी की इस घटना में अनाज, चारपाई, तीन साइकिल, 6500 नकद, कपड़ा समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। अगलगी की इस घटना में लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान सूबेदार यादव ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही प्रधान ने 50 किग्रा चालव व 50 किग्रा गेहूं पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराया है।

No comments