Breaking Reports

लूट व छिनैती की घटना में फरार चल रहे पांच बदमाशों पर 25-25 हजार का इनाम



आजमगढ़ : एसएसपी ने जहानागंज क्षेत्र में हुई लूट, डकैती व छिनैती की घटना में फरार चल रहे पांच बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। इनमें मऊ जिले के भी तीन बदमाश शामिल हैं। बदमाशों पर जहानागंज थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी अनुराग आर्य ने जहानागंज क्षेत्र में हुई लूट, डकैती व छिनैती की घटना में फरार चल रहे पांच बदमाशों पर 8 जुलाई को गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई का निर्देश दिया था जिसके बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। उसके बाद भी गिरफ्तार नहीं हुए। एसपी ने बताया कि बदमाश स्वयं, अपने गिरोह के सदस्यों के लिए आर्थिक, भौतिक लाभ हेतु लूट, डकैती व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। जहानागंज थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी ने फरार बदमाश अवधराज राजभर निवासी सिगाड़ी, अजय यादव निवासी कयानपुर, थाना मोहम्मदाबाद, मऊ, रोहित यादव उर्फ बीएसएफ भाई निवासी भीखमपुर, थाना जहानागंज, मनोज यादव उर्फ मोनू निवासी श्रीनगर सियरहा, थाना बिलरियागंज व हरेंद्र यादव निवासी मानपुर चिरकुटहा, थाना सरायलखन्सी, मऊ की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

No comments