अस्पताल में भिड़ गईं पत्नी और प्रेमिका, जानें पूरा मामला
आजमगढ़ : जिले में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है, जहां मंडलीय अस्पताल में एक्सीडेंट के बाद भर्ती व्यक्ति की देखभाल के लिए पत्नी और प्रेमिका आपस में भीड़ गयी। दोनों आपस में देर तक लड़ीं। पत्नी और प्रेमिका को आपस में झगड़ते देख दूसरे मरीज और तीमारदार परेशान हो गए। अस्पताल के कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उक्त व्यक्ति इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचा था।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रपंच चल रहा था। चार साल पहले युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ कर प्रेमिका के साथ मुंबई चला गया था। वहीं प्रेमिका के साथ रहने लगा। युवक की पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके महराजगंज थाना क्षेत्र में रहने लगी। बाद में युवक की पत्नी ने परिवार न्यायालय में मुकदमा दाखिल कर दिया। जिस पर कोर्ट ने पति को खर्चा देने का आदेश दिया था। इस मामले को लेकर पति-पत्नी में मुकदमा चल रहा था।
22 सितंबर को कोर्ट में तारीख थी, जिसमें पेश होने के लिए युवक मुंबई से आया था। इस दौरान एक सड़क हादसे में वह घायल हो गया और उसे मंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। पति के घायल होने की सूचना पर कोर्ट में मुकदमा लड़ रही पत्नी पुत्रों के साथ अस्पताल में देखरेख करने के लिए आ गए और देखरेख कर रहे थे। वहीं घायल होने की सूचना पर उसकी प्रेमिका भी मुंबई से आ गई। गुरुवार को अस्पताल में पत्नी और प्रेमिका दोनों का आमना-सामना हो गया। इसके बाद दोनों आपस में भिड़ गई। आरोप है कि पत्नी के साथ प्रेमिका और उसके साथ आई कुछ महिलाओं ने हाथपाई भी की। इस दौरान अस्पताल में काफी भीड़ जुट गई। मरीजों के तीमारदार और अस्पताल के कर्मचरियों ने मामले को शांत कराया।

No comments