Breaking Reports

आजमगढ़ उपचुनाव में डिंपल यादव को टिकट न देने की वजह अखिलेश यादव ने बताई



लखनऊ : कुछ महीने पहले आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था। चर्चा चल रही थी कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अपने स्थान पर अपनी पत्नी डिंपल यादव को प्रत्याशी बना सकते हैं। लेकिन उन्होंने अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया। जिसके बाद से हर तरफ ये सवाल किये जा रहे थे कि अखिलेश यादव ने डिंपल यादव को प्रत्याशी क्यों नहीं बनाया। इसका जवाब उन्होंने ने आज दिया है।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने विधायक बनने के बाद आजमगढ़ लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यह सीट खाली हो गयी और यहाँ उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव से ठीक पहले अटकलें चल रही थी कि वे इस सीट पर अपनी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) को चुनाव में प्रत्याशी बना सकते हैं। लेकिन उन्होंने अपने चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया। हालांकि धर्मेंद्र यादव चुनाव हार गए और बीजेपी (BJP) उम्मीदवार के तौर पर दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' (Dinesh Lal Yadav) ने जीत दर्ज की।

अखिलेश यादव ने आज एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान डिंपल यादव को प्रत्याशी नहीं बनाने के सवाल पर कहा, "अभी 2024 का चुनाव है, इस चुनाव में जिसको लड़ाना होगा मैं लड़ाऊंगा। इतने कम महीनों के चुनाव में क्यों मैं उन्हें चुनाव लड़वा दूं। हालांकि धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़े वो भी परिवार के ही सदस्य हैं।" 

No comments