Breaking Reports

शहर की बदहाल सड़कों के निर्माण के लिए शासन से मिली हरी झंडी


आजमगढ़ : शहर की बदहाल सड़कों की स्थिति अब संवरने वाली है। शासन ने जिले के कई मार्गो के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव पास कर दिया है। जनपद के कई मार्गों के अलावा शहर के तीन प्रमुख मार्गों पर इस बार प्रस्ताव पास हुआ है।

उपसचिव राजेश प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष को वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 402 मार्गों के सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण कार्य के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसी के अंतर्गत आजमगढ़ जनपद के मार्ग भी शामिल है। पूरे प्रदेश में 496 करोड़ 48 लाख 18 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति के साथ राज्य सड़क निधि से कुल 399 करोड़ 53 लाख 26 हजार रुपए की वित्तीय स्वीकृति राजपाल की स्वीकृति से जारी की है।

 इसमें आजमगढ़ शहर के कालीनगंज तिराहा से पुरानी सब्जीमंडी, दलालघाट से जामा मस्जिद बदरका होते हुए पांडेय बाजार तक मार्ग है। इसके अलावा शारदा टॉकीज से रैदोपुर, कालीचौरा, बड़ादेव होते हुए बंधा तक तथा रेलवे स्टेशन से हरबंशपुर, सिविल लाइन से चौक, मुकेरीगंज, हर्रा की चुंगी होते हुए बाईपास पर राष्ट्रीय राजमार्ग का शहरी भाग पर सड़क का निर्माण होना है।

No comments