दिव्यांशु चौधरी हत्याकाण्ड में नामजद निक्की उपाध्याय ने कोर्ट में किया सरेंडर
आजमगढ़ : शहर कोतवाली अंतर्गत एलवल मोहल्ले में 2 दिन पूर्व गोली मारकर हुई हत्या के मामले में नामजद अभियुक्त पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय निक्की ने गुरुवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सीजेएम कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस एलवल हत्याकांड घटना के बाद से ही निक्की की तलाश कर रही थी।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निक्की उपाध्याय पर करीब 2 वर्ष पूर्व 1 जुलाई 2020 में अस्पताल में कोरोना के इलाज में लापरवाही को लेकर डॉक्टरों के खिलाफ अभियान पर डॉ डी पी राय की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें चार्जशीट आ गई थी। इसी मामले में निक्की उपाध्याय ने गुरुवार को सरेंडर कर दिया।
मंगलवार की देर शाम एलवल मुहल्ला निवासी दिव्यांशु चौधरी (19) पुत्र विजय चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। दिव्यांशु के पिता ने पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय उर्फ निक्की समेत चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। चार नामजद में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस निक्की उपाध्याय व अज्ञात की तलाश कर रही थी। इसी बीच आज गुरुवार को निक्की उपाध्याय ने पुलिस को चकमा देकर खुद को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

No comments