Breaking Reports

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी के बाद ये रही पूरी टीम, देखें किसे किस टीम ने खरीदा



WPLT20 (Women's Premier League) : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा IPL की तरह महिला प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए खिलाड़ियों के खरीदारी का दौर रात 8.40 बजे खत्म हुआ। इस लीग में 5 टीमों के बीच मुकाबला होगा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, यूपी वॉरियर्ज शामिल है। WPL ऑक्शन के इतिहास की पहली और सबसे महंगी खिलाड़ी भारत की दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मांधना बनीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ में खरीदा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ऐश्ली गार्डनर (गुजरात जायंट्स) और इंग्लैंड की नैट सिवर (मुंबई इंडियंस) सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। दोनों की कीमत 3.20 करोड़ रही। चौथे नंबर पर भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रहीं। दीप्ति को यूपी वॉरियर्स ने 2.60 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया। 

ऑक्शन में उतरीं कुल 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। वहीं, इनको खरीदने में पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। आखिर में दिल्ली के पर्स में 35 लाख, गुजरात के पर्स में पांच लाख और बैंगलोर के पर्स में 10 लाख रुपये रह गए। गुजरात, दिल्ली और बैंगलोर ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा। 160 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी इस नीलामी में उतरी थीं, उनमें से 30 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। वहीं, 250 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन में उतरी थीं। इनमें से 57 भारतीय खिलाड़ी नीलामी में बिकीं।


मुंबई इंडियंस की टीम

हरमनप्रीत कौर- 1.80 करोड़, यास्तिका भाटिया- 1.50 करोड़, पूजा वस्त्राकर- 1.90 करोड़, एमेली केर- 1 करोड़, नेट सिवर- 3.20 करोड़, धारा गुज्जर- 10 लाख, साइका इशाक- 10 लाख, अमनजोत कौर-50 लाख, इसी वॉंग- 30 लाख, हीथर ग्राहम-30 लाख, हेली मैथ्यूज- 40 लाख, शोले ट्रायन- 30 लाख, हुमैरा काजी- 10 लाख, प्रियंका बाला- 20 लाख, सोनम यादव- 10 लाख, नीलम बिष्ट-10 लाख, जिनटीमानी कालिटा-10 लाख।


यूपी वॉरियर्ज की टीम

दीप्ति शर्मा- 2.60 करोड़, सोफी एक्लेस्टन (इंग्लैंड)- 1.80 करोड़, देविका वैद्य (भारत)- 1.40 करोड़, टाहलिया मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)- 1.40 करोड़, शबनिम इस्माइल (साउथ अफ्रीका)- 1 करोड़, ग्रेस हैरिस (ऑस्ट्रेलिया)- 75 लाख, एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)- 70 लाख, अंजलि सरवनी- 55 लाख, राजेश्वरी गायकवाड़- 40 लाख, श्वेता सहरावत- 40 लाख, किरण नवगिरे- 30 लाख, लॉरेन बेल (इंग्लैंड)- 30 लाख, लक्ष्मी यादव- 10 लाख, पार्श्वी चोपड़ा- 10 लाख, एस यशश्री- 10 लाख, सिमरन शेख (भारत)- 10 लाख।


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम

स्‍मृति मंधाना-3.40 करोड़, ऋचा घोष- 1.90 करोड़, एलिस पैरी- 1.70 करोड़, रेणुका सिंह- 1.50 करोड़, सोफी डेविने - 50 लाख, हीथर नाइट- 40 लाख, मेगन शुट- 40 लाख, कनिका आहुजा- 35 लाख, डेन वैन निकर्क - 30 लाख, एरिन बर्न्स - 30 लाख, प्रीति बोस - 30 लाख, कोमल जंजाद- 25 लाख, आशा शोभना- 10 लाख, दिशा कासत- 10 लाख, इंद्राणी राय- 10 लाख, पूनम खेमनार- 10 लाख, सहाना पवार- 10 लाख, श्रेयंका पाटिल- 10 लाख।


गुजरात जायंट्स की टीम

एश्ले गार्डनर- 3.20 करोड़, बेथ मूनी- 2 करोड़, जॉर्जिया वेयरहेम- 75 लाख, स्नेह राणा- 75 लाख, एनाबेल सदरलैंड- 70 लाख, दिएंद्रा डॉटिन- 60 लाख, सोफिया डंक्ले- 60 लाख, सुषमा वर्मा- 60 लाख, तनुजा कंवर- 40 लाख, हरलीन देओल- 40 लाख, अश्विनी कुमारी- 35 लाख, दयालन हेमलता- 30 लाख, मानसी जोशी- 30 लाख, मोनिका पटेल- 30 लाख, सब्बीनेनी मेघना- 30 लाख, हुरले गाला- 10 लाख, परुनिका सिसौदिया- 10 लाख, शबनम शकील- 10 लाख।


दिल्ली कैपिटल्स की टीम

जेमिमा रोड्रिग्स - 2.20 करोड़ रुपये, शेफाली वर्मा - 2.00 करोड़, मारिजाने काप - 1.50 करोड़, मेग लैनिंग - 1.10 करोड़, एलिस कैप्से - 75 लाख, शिखा पांडे - 60 लाख, जेस जोनासेन - 50 लाख, लॉरा हैरिस - 45 लाख, राधा यादव - 40 लाख, अरुपयेंधति रेड्डी - 30 लाख, मीनू मणि - 30 लाख, पूनम यादव - 30 लाख, स्नेहा दीप्ति - 30 लाख, तानिया भाटिया- 30 लाख, टिटास साधु - 25 लाख, जसिया अख्तर - 20 लाख, अपर्णा मंडल - 10 लाख, तारा नॉरिस- 10 लाख

No comments