Breaking Reports

अभिनेता सुजीत अस्थाना की अगली हिंदी फिल्म "द्वंद - द इंटरनल कॉन्फ्लिक्ट" रिलीज को तैयार


आजमगढ़ : अभिनेता सुजीत अस्थाना की अगली हिंदी फिल्म "द्वंद - द इंटरनल कॉन्फ्लिक्ट" (Dwand The Internal Conflict) रिलीज को तैयार है। इस फिल्म का ट्रेलर व फर्स्ट लुक पोस्टर लॉन्च कर दिया गया है। फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। इसे वीस्क्वेयर फिल्म्स के सहयोग से जंपिंग टोमैटो स्टूडियो ने प्रस्तुत किया है। विकास वशिष्ठ और रोहनदीप सिंह द्वारा निर्मित यह फिल्म 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।

जिले के देवगांव क्षेत्र के तरफकाजी गांव के रहने वाले सुजीत अस्थाना फिल्म "द्वंद - द इंटरनल कॉन्फ्लिक्ट" का हिस्सा हैं। इसके पहले फिल्म रहस्य, दीनदयाल एक युग पुरुष,  'क्राइम पेट्रोल', 'सावधान इंडिया', 'जमाई राजा' जैसे तमाम टीवी शो में उन्हें काम करने काम मौका मिला। अभय व कुछ अन्य वेब सीरीज भी उनके खाते में आईं। 

Actor Sujeet Asthana
अभिनेता सुजीत अस्थाना

फिल्म "द्वंद - द इंटरनल कॉन्फ्लिक्ट" विलियम शेक्सपियर के लोकप्रिय नाटक "द शैडो ऑफ ओथेलो" और प्रसिद्ध हिंदी फिल्म ओमकारा पर एक कॉमिक टेक है। इस फिल्म में सुजीत का किरदार मंगलू नाम के लड़के का है, जो कई किरदारों का मिश्रण है जो ओथेलो नाटक का रोड्रिगो, ओमकारा फिल्म का एक किरदार व झारखंड के एक गांव का पागल लड़का है। जिसे सभी लोग पागल समझते हैं पर उसे व्यक्ति के अंदर का वास्तविक चरित्र दिखाई देता है। अंत में उसका कथन सत्य होता है। इस फिल्म की शूटिंग झारखंड के लातेहार व डाल्टनगंज व मुंबई में हुई है। इसमें रोमांच के साथ हास्य का भी संगम है, दर्शकों को फिल्म में समाज के विभिन्न शेड्स दिखेंगे। यह फिल्म प्रत्येक व्यक्ति के अंतर्मन में चलने वाले अंतर्द्वंद्व को प्रदर्शित करती है। इसीलिए ये फिल्म सभी को अपनी कहानी लगेगी।

यह फिल्म रोहनदीप सिंह के जंपिंग टोमैटो स्टूडियो और विकास वशिष्ठ के वीस्क्वायर फिल्म्स के बैनर तले बनी है। फिल्म के निर्माता रोहनदीप सिंह व विकास वशिष्ठ हैं। फिल्म जगत के जाने माने अभिनेता इश्तियाक खान ने फिल्म का लेखन व निर्देशन किया है। फिल्म की पंचलाइन है, नाटक शुरू तुमने किया था, खत्म हम करेंगे। फिल्म में मुख्य भूमिका में संजय मिश्रा के साथ ही निर्देशक इश्तियाक खान, इप्सिता चक्रवर्ती, विक्रम कोचर, विश्वनाथ चटर्जी, फैज़ मोहम्मद, टीना भाटिया और आशीष शुक्ला भी नजर आएंगे। फिल्म का संगीत अवार्ड विनिंग म्यूजिक डायरेक्टर रोहित शर्मा का है। इस फिल्म में कैमरा निर्देशन चंद्रशेखर रथ व श्रीकांत दत्ता का है साथ ही अन्य सहायक कलाकारों में अभिनय शर्मा, अमित राय, अनिल जाटव, अपूर्व शाह, स्वाति तरार आदि हैं। इस फिल्म का पीआर अभिषेक दुबे ने किया है।

No comments