Breaking Reports

बिजली कटने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को कहा अपशब्द, विरोध करने पर तमंचा लहराते हुए दी धमकी

 


आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के आसिफगंज में रविवार की रात बिजली कटने के बाद दो पक्षों ऐसा विवाद हो गया। एक युवक बिजली कटने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को अपशब्द कहने लगा, जिसका विरोध करने पर युवक तमंचा लहराते हुए धमकी देनी लगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। 

शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुरानी कोतवाली मोहल्ले में सुबह से ही किसी कारणवश विद्युत सप्लाई बाधित थी। रात में डॉक्टर बनर्जी गली के पास पुरानी कोतवाली निवासी राकेश कुमार अपने साथियों साथ मौजूद थे। तभी डॉ. बनर्जी के आवास के सामने गली में रहने वाला मोहम्मद आरिफ आया और पीएम और सीएम को जोर-जोर से अपशब्द कहने लगा। जब राकेश ने इसका विरोध किया तो कहासुनी होने लगी। इस पर धीरे-धीरे आसपास के लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। राकेश का आरोप है कि, आरिफ ने अपनी कमर में लगा रखा असलहा निकाल लिया साथ ही लहराने लगा और मारने की धमकी देने लगा। जिसका लोगों ने वीडियो भी बना लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई।

No comments