Breaking Reports

आख़िर क्यों सपा प्रमुख अखिलेश फांदना पड़ा गेट, जानें क्या है मामला...



लखनऊ : लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बुधवार, 11 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पहुंचे। अखिलेश के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें अनुमति न होने का हवाला देकर परिसर में न जाने की बात कही। मगर अखिलेश ने सुरक्षा बालों की एक न सुनी और वह का गेट फांदकर अंदर दाखिल हुए और उन्होंने जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस घटना को लेकर मौके पर खूब बवाल मचा।

दरअसल, मंगलवार शाम को ही LDA ने JPNIC के गेट पर ताला लगा दिया था और अखिलेश यादव को कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद अखिलेश ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि ‘अब क्या माल्यार्पण के लिए भी जयप्रकाश नारायण जी की तरह ‘सम्पूर्ण क्रान्ति’ का आह्वान करना पड़ेगा. अगर भाजपा को यही मंजूर है तो यही सही।’ इसके बाद बुधवार को अखिलेश JPNIC का गेट फांदकर अंदर दाखिल हुए और उन्होंने जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

LDA ने सुरक्षा कारणों के चलते अखिलेश के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। वहीं, LDA ने यह भी कहा कि JPNIC में साफ-सफाई का कार्यक्रम चल रहा है, इसलिए यहां ताला लगा दिया गया है।




   लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए अखिलेश यादव जेपीएनआईसी के गेट पहुंचे। LDA ने JPNIC में सपा प्रमुख अखिलेश की एंट्री रोकने के लिए मंगलवार देर शाम गेट पर ताला लगा दिया था। आज अखिलेश यादव अपने समर्थकों के साथ जेपीएनआइसी पहुंच गए। पुलिस के मना करने पर वह नहीं मानें और गेट फांदकर अंदर पहुंच गए और जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। 

    माल्यार्पण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में नेताजी मुलायम सिंह यादव द्वारा जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल केन्द्र का उद्घाटन किया था। समाजवादी लोग सम्पूर्ण क्रांति के नायक श्री जयप्रकाश नारायण जी की जयंती मनाते हैं। पहले की तरह इस बार भी हम लोग आये थे, लेकिन पता नहीं क्यों सरकार ने टीन शेड के साथ ताला लगाकर गेट बंद कर दिया। समाजवादी लोग चाहते है कि देश जयप्रकाश जी के संघर्ष को जाने।   

    सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ने करोड़ों रुपयों से बना विश्वस्तरीय स्मारक बर्बाद कर दिया। करोड़ों की मशीने खराब हो रही है। सरकार टीन लगाकार क्या छिपाना चाहती है? उन्होंनेे कहा कि लोकतंत्र में जनता की शक्ति सबसे बड़ी है। जनता की ताकत के आगे सरकार की शक्ति नहीं बचेगी। इस बात का दुःख है कि सरकार ने पुलिस लगाकर लोकतंत्र के महानायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोका। भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र को खत्म कर रही है। इस म्यूजियम में जयप्रकाश नारायण के जीवन, संघर्ष की गाथा है। लोग उनके जीवन से प्रेरणा लेंगे। जेपीएनआईसी में हुए नुकसान की जिम्मेदार सरकार है। 

No comments