Breaking Reports

रातभर से गायब युवती का सुबह आया फोन, बोली-पापा मुझे बचा लीजिए...



आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर में एक 16 वर्षीय किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। किशोरी का हाथ व पैर दुपट्टा से बंधा हुआ था। स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को उपचार के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

सरायमीर थाना क्षेत्र की रहने वाले एक किशोरी गुरुवार की शाम घर से अचानक लापता हो गई। रात भर वह घर नहीं लौटी। परिवार के लोगों ने तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। शुक्रवार की भोर में किशोरी ने परिजन के मोबाइल पर फोन किया। फोन किशोरी के पिता ने उठाया। किशोरी ने अपने पिता से कहा कि उसके हाथ पैर बांधकर नहर में फेंक दिया गया है, मुझे बचा लीजिए। जानकारी होते ही परिवार के लोग उसकी तलाश शुरू कर दिये। घर से सौ मीटर दूर नहर के किनारे किशोरी के एक पैर का चप्पल पड़ा मिला। बाद में उक्त किशोरी नहर में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। किशोरी के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। किशोरी का हाथ व पैर दुपट्टे से बंधा हुआ था। परिवार के लोग किशोरी को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर सरायमीर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना की जांच शुरू कर दी। किशोरी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले।

No comments