Breaking Reports

हत्या के आरोप में फरार चल रहीं इनामी महिला गिरफ्तार



आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित चल रहीं दो इनामी महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान सहीदा बानो और तरन्नुम, निवासी मुहम्मदपुर, थाना गंभीरपुर के रूप में हुई है। दोनों पर 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वे लंबे समय से फरार थीं।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की हत्या की फरार आरोपित महिलाएं विषहम मोड़ बहद ग्राम मंगरावां के पास किसी का इंतजार कर रही हैं। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस ने जानकारी दी कि वर्ष 2022 में अकील अहमद ने तहरीर देते हुए बताया था कि बच्चों के क्रिकेट खेल के आपसी विवाद के बाद हुई मारपीट में भाई खुर्शीद को विरोधियों ने लाठी, डंडे से लैस होकर हमला कर दिया।

चोट लगने की वजह से भाई मौके पर ही बेहोश हो गया। जब उसे डाक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नेयाज अहमद, अब्दुल्ला, मुजम्मील, नासिर,.राफे,अजमल, हीदा बानो और तरन्नुम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के गिरफ्तारी को दबिश दे रही थी।

No comments