7 वर्षीय मासूम शाजेब का शव बोरे में लटका मिला : आरोपी दो भाई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैरों में लगी गोली
आजमगढ़ : सिधारी थाना क्षेत्र में हाइडिल चौराहे के समीप एक दिन पूर्व लापता सात वर्षीय मासूम शाजेब अली का शव उसके घर के बगल में लगे गेट पर बोरे में लटका मिला। पुलिस ने मामले में आरोपी दो सगे भाइयों शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू और राजा निगम को इटौरा के पास मुठभेड़ में पकड़ लिया, जिसमें शैलेन्द्र के दोनों पैर और संदीप के एक पैर में गोली लगी। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोला निवासी मुकर्रम अली का पुत्र शाजेब अली बुधवार की शाम घर से निकला था और लापता हो गया था। परिजनों ने रात करीब सात बजे इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस द्वारा जांच के बाद बालक के शव की यह भयानक स्थिति सामने आई। परिजनों ने पड़ोसी शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू पर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि आरोपी शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू और उसका भाई राजा निगम इटौरा के समीप डेंटल कॉलेज पास मौजूद हैं। मौके पर पुलिस टीम पहुंची और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर वह भागते फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू के पैर में दो गोली लगीं और राजा के पैर में एक गोली लगी।
एसपी डाॅ. अनिल कुमार ने बताया कि इटौरा के पास खेमऊपुर गांव के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। आरोपी शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू और उसका भाई राजा निगम भी आया। तभी पुलिस को देख दोनों भागते हुए पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जिसमें मुख्य आरोपी शैलेन्द्र निगम उर्फ मंटू के पैर में दो गोली लगी और राजा निगम के पैर में एक गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों के पास दो तमंचा और कारतूस बरामद किया। इधर, पुलिस की मौजूदगी में 10:16 पर परिजनों ने शव को सुपुर्देखाक किया। इस दौरान पुलिस ने हाइडल चौराहा से सिधारी चौराहा तक मार्ग को बंद रखा। पूरा मार्ग छावनी में तब्दील थी।
No comments