सांसद धर्मेंद्र यादव ने जिले में 5.20 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का किया लोकार्पण
आजमगढ़ : विधानसभा मुबारकपुर में विधायक निधि से पांच करोड़ 20 लाख 20 हजार की लागत से कराए गए विकास कार्य का लोकार्पण सदर सांसद धर्मेंद्र यादव एवं विधान परिषद सदस्य पूर्व मंत्री बलराम यादव द्वारा किया गया। ब्लाक रोड पर प्रधान संघ के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अमरेश यादव उर्फ बब्बन प्रधान की स्मृति में बने गेट का लोकार्पण के दौरान तमाम लोगों की मौजूदगी रही।
धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मुबारकपुर विधानसभा का ऐतिहासिक कार्य पूरे उत्तर प्रदेश के लिए मिसाल बनेगा। विपक्ष का विधायक होते हुए भी विधायक निधि से एक वर्ष में विकास के 53 पत्थर लगा कर साबित कर दिया कि इस मामले में और लोग बराबरी नहीं कर सकते।
पूर्व मंत्री बलराम यादव ने कहा कि विधायक अखिलेश यादव ने जो कार्य करके दिखा दिया वह पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण है। विधायक अखिलेश यादव ने भरोसा दिया कि 2027 में सपा की सरकार बनी तो विकास कार्यों को गति मिलेगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक पूजा सरोज, संग्राम यादव, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव, पूर्व विधान परिषद सदस्य कमला यादव, पूर्व मंत्री रामदुलारे राजभर, रामआसरे विश्वकर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामसिंगर यादव, विधानसभा अध्यक्ष हीरा लाल यादव आदि रहे।
लालगंज तहसील में सांसद ने किया सोलर पैनल का लोकार्पण
लालगंज तहसील परिसर में मंगलवार को आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने साढ़े सात केबी के सोलर पैनल का लोकार्पण किया। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पहले वर्ष की सांसद निधि अधिवक्ताओं को समर्पित किया गया है। इसके तहत कलेक्ट्रेट, दीवानी, सगड़ी, मेहनगर व लालगंज जैसी तहसीलों में अधिवक्ताओं के लिए विकास कार्य कराए गए। इस अवसर पर दरोगा सरोज, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक संग्राम यादव व पूर्व मंत्री रामआसरे आदि माैजूद रहे।
No comments