Breaking Reports

आजमगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाई, जब्त 2150 लीटर शराब को कराया नष्ट

 

आजमगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में आबकारी अधिनियम के तहत जब्त अवैध शराब के विनष्टीकरण की प्रक्रिया को आज थाना मुबारकपुर में सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

इस अभियान के तहत, विभिन्न तिथियों में दर्ज कुल 7 मुकदमों में बरामद करीब 2150.40 लीटर अवैध शराब को न्यायालय द्वारा प्राप्त आदेश के अनुपालन में 13 सितम्बर 2025 को विनष्ट किया गया। माल निस्तारण की इस कार्यवाही को पारदर्शी एवं विधिसम्मत तरीके से सम्पन्न करने हेतु मौके पर नायब तहसीलदार सदर वीरेन्द्र सिंह, थाना मुबारकपुर के प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

एसएसपी हेमराज मीना के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्यवाही एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जनहित एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस तत्परता से स्थानीय जनता में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ हुई है तथा अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है।

No comments