आजमगढ़ जेल में 52.85 लाख की लूट, जेल अधीक्षक निलंबित
आजमगढ़ : जिला जेल में 52.85 लाख रुपये कैदियों द्वारा निकाल लिए जाने और उनकी गिरफ्तार के बाद अब जेल को भी निलंबित कर दिया गया है। उन्हें मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबद्ध किया गया है।
जिला जेल के सरकारी खाते से रिहा हुए कैदी ने एक अन्य कैदी और जेल के वरिष्ठ लेखाकार व चौकीदार की मदद से 17 महीने तक रुपये निकालता रहा। यह खाता जेल अधीक्षक के नाम से संचालित होता था। इसी खाते से जेल में काम करने वाले कैदियों का भुगतान किया जाता था। जांच में पता चला कि इस खाते से 52 लाख 85 हजार रुपये निकाले गए हैं।
इसके बाद जेल अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो जेलकर्मी समेत 4 को गिरफ्तार किया है। इनमें दो कैदी — रामजीत यादव और शिवशंकर यादव उर्फ गोरख शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जेल के वरिष्ठ लेखाधिकारी मुशीर अहमद और चौकीदार अवधेश कुमार पांडेय भी आरोपी बनाए गए हैं।
इस संबंध में अपर महानिरीक्षक कारागार धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला कारागार, आजमगढ़ के केनरा बैंक खाता से जनवरी 2024 से 10 अक्टूबर, 2025 के बीच विभिन्न चेकों के माध्यम से धनराशि अवैध रूप से निकाली गई थी। उन्हें इस वित्तीय अनियमितता के लिए प्रथमदृष्टया उत्तरदायी पाया गया है। इस गंभीर अनियमितता के दृष्टिगत आदित्य कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मुख्यालय कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ से संबंध किया गया है।
No comments