Breaking Reports

36वीं अन्तर्जनपदीय बैडमिन्टन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता : आजमगढ़ ने पुरुष वर्ग व सोनभद्र ने महिला वर्ग में लहराया परचम




आजमगढ़ : विजय भूषण व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ व रविशंकर छवि के नेतृत्व मे 36वीं अन्तरजनपदीय  बैड़मिन्टन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता वाराणसी जोन वाराणसी का आयोजन पुलिस लाइन आजमगढ मे दिनांक 10-9-18 से 11-9-18 तक आयोजित हुआ।
 जिसमे वाराणसी जोन की टीम:- 1-वाराणसी, चन्दौली, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र, भदोही, आजमगढ, मऊ, बलिया ने प्रतिभाग किया। बैड़मिन्टन पुरुष वर्ग मे जनपद आजमगढ़ की टीम गत वर्ष विजेता व वाराणसी की टीम उप-विजेता रही थी जिसके कारण उपरोक्त टीमो को सीधे सेमीफाइनल मे प्रवेश मिला। आजमगढ की टीम से जनपद सोनभद्र का मुकाबला हुआ। आजमगढ की टीम से सिंगल मे रविकान्त साहु के द्वारा जनपद सोनभद्र के सत्यप्रकाश यादव को पहले सेट में 15-21, दूसरे सेट में 21-15, तीसरे सेट में 24-22 से पराजित किया इसके साथ डबल्स मे भी जनपद आजमगढ की टीम 21-19, 21-17 से विजयी रही।
दूसरी तरफ वाराणसी की टीम का मुकाबला जनपद गाजीपुर के टीम से हुआ जिसमे सिंगल्स मे अरविन्द कुमार ने विमलेश कुमार को सीधे सेटो मे 21-12, 21-15, से पराजित किया व डब्लस मे अरविन्द/सुभाष ने माता प्रसाद व विमलेश को 21-8, 21-12 से पराजित किया।

 आज दिनांक 11-9-18 को जनपद आजमगढ़ व जनपद वाराणसी के टीमो के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमे आजमगढ टीम की तरफ से रविकुमार गुप्ता, रविकान्त साहू व जनपद वाराणसी के अरविन्द कुमार व सुभाष के मध्य मुकाबला हुआ। जिसमे रविकान्त साहू बनाम अरविन्द कुमार के मध्य हुये मुकाबले मे जनपद आजमगढ के रविकान्त साहू द्वारा जनपद वाराणसी के अरविन्द कुमार को सीधे सेट 21-18,21-19 से पराजित कर दिया व डब्लस मे जनपद आजमगढ के रविकुमार गुप्ता व रविकान्त साहू ने जनपद वाराणसी के  अरविन्द कुमार व सुबाष को सीधे सेट 21-18, 21-7 से हरा दिया। तथा पुरुष व्यक्तिगत मे जनपद सोनभद्र के सत्यप्रकाश यादव ने जनपद वाराणसी के अरविन्द कुमार को 21-19, 19-21, 21-17 से पराजित किया तथा महिला मे जनपद सोनभद्र की टीम विजयी रही जिसमे सोनभद्र की साधना सिह चैम्पियनशीप व व्यक्तिगत मे अब्बल रही। प्रतिभाग कर रही टीम के खिलाड़ियो को पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़, विजय भूषण द्वारा प्रशस्ति पत्र व ट्राफी से सम्मानित किया गया।

आजमगढ़ रिपोर्ट 

No comments