मुबारकपुर पुलिस चौकी पर मुहर्रम पर्व को लेकर की गई शांति समिति की बैठक
आजमगढ़ : मुबारकपुर पुलिस चौकी के प्रांगण में मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की एक बैठक कस्बा चौकी प्रभारी कौशल कुमार पाठक की देख रेख और प्रभारी निरीक्षक मंजय सिंह की अध्यक्षता में आहूत की गयी। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुहर्रम एक गमी का पर्व है, जिसमे बुराई के विरुद्ध युद्ध करते हुए अपनी और अपने पुरे परिवार की बलि देकर बुराई को पराजित करने वाले हजरत इमाम हुसेन एवं अन्य 72 शहीदों की याद में मनाने के लिए जगह-जगह ताजिये बनाये जाते हैं।
आजमगढ़ रिपोर्ट


No comments