Breaking Reports

प्रशासन ने नही सुना तो समाज सेवियों ने उठाया बीड़ा



आजमगढ़ : आजमगढ़-वाराणसी मार्ग के सड़क पर मा।जूद गढ्ढों से रोजाना छोटी-बड़ी दुर्घनाएं होती रहती हैं। जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारियों व सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं को भी यह अच्छी तरह पता है, क्योंकि इसको लेकर जनता उनसे कई बार गुहार लगा चुकी है। आये दिन इन विशाल गढ्ढों में जमे पानी और कीचड में गिर कर राहगीर व बाइक सवार घायल हो रहे हैं । सोमवार को भी रात में साढ़े नौ बजे के लगभग बिंद्रा बाजार में यूनियन बैंक के सामने के गढ्ढे में एक मोटर साइकिल सवार गिर कर घायल हो गया। इन सब के चलते उसी समय समाजसेवी संस्था अंबिका सेवा संस्थान के सदस्यों ने तय किया की जितना सम्भव हो सके सडकों में बने गढ्ढों को खुद ही पाट दिया जाए। जिससे कोई और घायल न हो। रात में ही लगभग 10ः00 बजे आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर संस्था के दर्जनों सदस्यों ने गड्ढों को भरना शुरू कर दिया। तब तक कार्य किया जब तक उस स्थान से आवागमन सुगम हो सका।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments