Breaking Reports

शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर तालाबंदी कर किया प्रदर्शन



आजमगढ़ : सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय मंत्री नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों एवं कर्मचारियों नियमित भुगतान न होने से नाराज  शिक्षक, पदाधिकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 वीके शर्मा पर शिथिलता और कार्यालय में न बैठने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब से इन्होंने पदभार ग्रहण किया है। तब से आज तक नियमित अपने कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते है। जिससे शिक्षक और कर्मचारियों का वेतन भुगतान होने में विलंब होता है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यालय में न बैठने के कारण शिक्षकों के किसी भी समस्या का निस्तारण आज तक नहीं हो पाया। जिससे शिक्षकों में आक्रोश है। जिलाध्यक्ष डा0 दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि 25 जुलाई को म़ुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी शिक्षक संघ ने जिला विद्यालय निरीक्षक को दिया है। लेकिन आज तक शिक्षकों की समस्याओं को लेकर कोई वार्ता नहीं की गई। जिसके कारण शिक्षकों में आक्रोश है। प्रांतीय मंत्री ने एसडीएम से दूरभाष पर हुई वार्तालाप के बारे में बताया कि 12 सितंबर तक शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण किए जाने का उन्होंने आश्वासन दिया है। जिलामंत्री लव कुमार राय ने कहा कि 12 सितंबर तक समस्याओं का अगर निस्तारण नहीं हुआ तो शिक्षक संघ पुनः तालाबंदी के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर जयप्रकाश पांडेय, राजेश राय, श्यामबहादुर, बृजेश, विनय, विनोद सिंह, रमेश सिंह, सहित अन्य शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments