ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक की मौत
आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के चकतगे गांव में रविवार की शाम खेत जुताई के दौरान नोसिखिये ट्रैक्टर चालक ने दो महिलाओं को कुचल दिया। सठियांव निवासी शशिभूषण राय पुत्र लखन राय का ट्रैक्टर रविवार की शाम चकतगे गांव की दलित वस्ती में खेत की जुताई कर रहा था। गिरधारी राम का खेत जुताई करने के बाद वह अखिलेश के खेत की जुताई करने गया। ट्रैक्टर मालिक शशिभूषण चालक बिहारी को हटा कर खुद ट्रैक्टर चलाने लगा। अखिलेश की पत्नी अंजीरा ने खेत की जुताई करने से मना कर दिया। इसके बाद भी वह खेत की जुताई करने लगा। इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर 42 वर्षीया अंजीरा व उसकी बुआ 50 वर्षीया दशमी पत्नी बाबूलाल निवासी करहा थाना मोहम्दाबाद जनपद मऊ के उपर चढ़ा दिया। दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने दोनों घायल महिलाओं को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात दशमी की मौत हो गयी।
ग्रामीणों ने बताया कि पहले ट्रेक्टर को चालक बिहारी चला रहा था। शशिभूषण ट्रैक्टर चलाना सीखने के लिए चलाने लगा और महिलाओं के उपर चढ़ा दिया। घटना के बाद से मृतका के घर कोहराम मचा हुआ है।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments