Breaking Reports

सशस्त्र सीमा बल के जवान ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या



आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गांव के पास से गुजरने वाली रेलवे लाइन के गेट नंबर 23 से पश्चिम मंगलवार को लगभग तीन  बजे बाइक से 32 वर्षीय युवक आया और रेलवे ट्रैक किनारे बाइक खड़ी कर दिया। इस बीच गरीब नवाज एक्सप्रेस ट्रेन के आते ही रेलवे ट्रैक पर कूद गया। ट्रेन से कट कर उसका शव क्षतविक्षत हो गया। 100 नंबर पर सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही एसआई गोरखनाथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृत जवान के कपड़ों की तलाशी ली।

इस दौरान आधार कार्ड,पैन कार्ड और सशस्त्र सीमा बल का आईकार्ड मिला। आईकार्ड के आधार पर मृत जवान का उमेशचंद यादव पुत्र कांता यादवएमऊ जिले के कोपागंज थाने के एटौरा बेरीपुर गांव निवासी के रूप में की गई। मुबारकपुर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृत जवान के ससुराल वालों ने मौके पर पहुंच कर शव की शिनाख्त की। क्षत .विक्षत शव को मुबारकपुर थाने पर लाया गया। परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments