जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किये गए स्वतन्त्रा संग्राम सेनानी
आजमगढ़ : जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने मंगलवार को विकास भवन सभागार का जीर्णोद्धार के बाद उद्घाटन किया गया। ‘शास्त्री सभागार’ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लालचंद तिवारी को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा और नई गति देने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अप्रतिम योगदान है। सत्याग्रह एवं सविनय अवज्ञा आंदोलन के माध्यम से उन्होंने सभी वर्गों में आजादी की लौ को प्रज्जवलित किया। देश की राजनीतिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता के माध्यम से महात्मा गांधी ने राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोकर सशक्त बनाने में अप्रतिम भूमिका का निर्वहन किया है। इस अवसर पर पीडी दुर्गादत्त शुक्ल, उपायुक्त एनआरएलएम बीके मोहन, डीडीओ विजय शंकर राय, कर्मचारी नेता गिरीश चतुर्वेदी, नाजिर बीके सिंह सहित विकास भवन के कर्मचारी उपस्थित थे।
आजमगढ़ रिपोर्ट

No comments