Breaking Reports

बुजुर्ग के एटीएम से उड़ाये 30 हजार रुपये




आजमगढ़ : देवगांव कोतवाली क्षेत्र में एटीएम से शुक्रवार को दिन में रुपये निकालने के लिए आए एक वृद्ध के खाता से 30 हजार रुपये साइबर अपराधियों ने उड़ा लिया। 
    देवगांव कोतवाली क्षेत्र के दौना जेहमंदपुर गांव निवासी 70 वर्षीय बंशराज प्रजापति पुत्र खदेरू प्रजापति शुक्रवार को दिन में लगभग 11 बजे लालगंज बाजार सीओ कार्यालय के पास स्थित आइसीआइसीआइ बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने के लिए पहुंचा था। उसने दो हजार रुपये निकालने के लिए उसने मशीन में एटीएम कार्ड लगाकर पिन नंबर डाला। एटीएम मशीन से जब रुपये नहीं निकले तो पीछे खड़े युवक से मदद मांगा। युवक ने एटीएम कार्ड लेने के बाद कहा कि आपका एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा है। रुपये नहीं निकलने पर निराश होकर वृद्ध एटीएम केबिन से निकल कर बाहर चला आया। कुछ देर बाद उसके पुत्र के मोबाइल पर दस-दस हजार रुपये तीन बार निकलने का मैसेज आया। खाता से 30 हजार रुपये निकलने का मैसेज आते ही पुत्र ने अपने पिता को फोन किया। वृद्ध ने एटीएम केबिन में मौजूद उक्त साइबर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह वृद्ध से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। इस संबंध में पीड़ित वृद्ध ने देवगांव कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।



No comments