Breaking Reports

आप ने जनपद के लालगंज लोस सीट पर प्रत्याशी घोषित किया




आजमगढ़ : आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को चार लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित किया। जिसमें आजमगढ़ की लालगंज सुरक्षित सीट पर इंजीनियर अजीत सोनकर को प्रत्याशी घोषित किया है।
पिछले डेढ़ साल से अजीत सोनकर ने लालगंज को अपनी कर्मभूमि बनाई है। उनका इरादा लालगंज के पिछड़ेपन को दूर करना है। प्राइवेट स्कूलों की दादागीरी को खत्म करना हैं। उन्होंने बताया कि जनता का जनादेश मिलता है तो क्षेत्र की गरीबी को हटाने के लिए कार्य करूंगा।
इंजीनियर अजीत सोनकर मूलरूप से मिर्जापुर के रहने वाले है। अजीत आईआईटी बीएचयू के निर्वाचित छात्र सांसद भी रह चुके हैं। अजीत के पिता भैया लाल सोनकर जलकल विभाग नगर निगम वाराणसी से कर अधीक्षक के पद से रिटायर हैं। 1988 में जन्मे अजीत ने आईआईटी बीएचयू से एमटेक की पढ़ाई की है। 
कैंपस सेलेक्शन में मध्य प्रदेश के नीमच में नौकरी भी मिली लेकिन इसे छोड़कर अजीत आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अजीत ने लालगंज में जनता की सेवा करने का मन बना लिया। इंजीनियर अजीत आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अकेले 12 दिनों तक कलक्ट्रेट के सामने आंबेडकर पार्क में अनशन भी कर चुके हैं।



No comments