दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने आरएसएस को दान किये पौधे
आजमगढ़ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जनपद इकाई के कार्यालय पर दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जफर इकबाल द्वारा शनिवार को पौधरोपण करने के लिए पौधे दान किये। संघ कार्यालय पर पौधों को रोपित करने के लिए प्रातः 8:00 बजे से संघ के प्रांत प्रचारक व जिला पदाधिकारी सहित बार के अधिवक्तागणों की मौजूदगी में पौधरोपण किया गया।
इस दौरान संघ के प्रांत प्रचारक सुभाष जी ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधों की आवश्यकता है। इसलिए सभी को अपने पूरे जीवन काल में कम से कम पांच पौधे अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि एक पौधे एक पुत्र के समान होते हैं।
अधिवक्ता सत्य विजय राय ने कहा कि मनुष्य को जीवन जीने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए वृक्ष की आवश्यकता होती है।
पौधरोपण करने वालों में सह प्रांत प्रचारक रमेश जी, सह विभाग प्रचारक लाल जी, जिला कारवा ओम प्रकाश, विभाग उपाध्यक्ष अजय यादव, डा परिजात बरनवाल, एड0 दौलत राम यादव, एड0 अजय कुमार सिंह, एड0 जयप्रकाश यादव एड0 धीरेंद्र त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।






No comments