सपा मुखिया ने किया नामांकन, लगभग 26 करोड़ की चल अचल संपत्ति
आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जिले की सदर लोकसभा सीट से गठबंधन प्रत्याशी अखिलेश यादव गुरुवार को हेलीकॉप्टर से जिले की पुलिस लाइन 12.08 बजे पहुंचे।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट पहुंच कर नामांकन किया। साथ में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष अबू आसिम आजमी भी मौजूद है। नामांकन के दौरान बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र भी मौजूद रहें। नामांकन करने के बाद अखिलेश यादव बैठौली में जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गए है। 3 बजे वे वहीं से हेलीकॉप्टर से वाराणसी के बाबतपुर के लिए रवाना हो जाएंगे जहां से 3.45 बजे लखनऊ चले जाएंगे।

45 वर्षीय अखिलेश यादव ग्राम व पोस्ट सैफई, जनपद इटावा निवासी की ओर से प्रस्तुत शपथ पत्र अनुसार लंबित आपराधिक मामलों की संख्या शून्य है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में अखिलेश यादव की आयकर विवरणी के अनुसार कुल दर्शित आय 84,83,063 रुपये और उनकी पत्नी डिंपल यादव वित्तीय वर्ष 2017-18 आयकर विवरणी के अनुसार कुल दर्शाई गई आय 61,45,073 रुपये है। अखिलेश यादव की चल संपत्ति 7,90,01,116 रुपये है। जबकि 2009 में कन्नौज संसदीय सीट से नामांकन के दौरान उन्होंने चल संपत्ति 3,83,24, 500 दर्शाया था। इस तरह से दस साल में लगभग 52 फीसद से अधिक की बढोत्तरी दिख रही है। उन्होंने अपनी पत्नी डिंपल यादव की चल संपत्ति 3,68,16,108 रुपये दिखायी है। अखिलेश यादव की अचल संपत्ति 16,90,21,941 रुपये और उनकी पत्नी डिपल यादव की 9,30,20,001 रुपये है। इसी प्रकार अखिलेश यादव की दायित्व के अंतर्गत बैंक, वित्तीय संस्थाओं और अन्य से कुल ऋण 14,26,500 रुपये है और उनकी पत्नी की 14,26,500 रुपये है। इनकी शैक्षिक योग्यता बीई, सिविल एंवायरर्मेंट, मैसूर यूनिवर्सिटी (वर्ष 1994-95) है।

No comments